26.मै और मेरी साइकिल Get link Facebook X Pinterest Email Other Apps January 30, 2025 मै था साईकिल थी लंबा रस्ता था दूर तलक चलना था कांधे बस्ता था मंज़िल से हर दिन का आना जाना था बचपन आज भि हर खुशियों से सस्ता था ©️Suraj Tiwari Read more
25.एक रात देखा ख्वाब हो तुम Get link Facebook X Pinterest Email Other Apps January 30, 2025 कभी एक रात देखा ख्वाब हो तुम कहूं मै चांदनी की रात हो तुम नजर में एक दफा में बस गए थे किये है जो हजारों बात हो तुम जुबां पर ना कभी दिल में रखा बंदिश प्रिये तुम प्राण पर आघात हो तुम ©️Suraj Tiwari Read more
23.मुहब्बत की कहानी हम सुनाते थे Get link Facebook X Pinterest Email Other Apps January 27, 2025 मुहब्बत की कहानी हम सुनाते थे जुदाई में चिता खुद की सजाते थे उसी के इश्क़ में साईकिल चलाते थे गली में हो खड़े घंटी बजाते थे पलट कर देखती थी यार वो भी उसी की थी रजा जो गीत गाते थे उसी की चाहतों पर जंग जारी था सनम के चौखटों पर हाथ जोड़े थे जमाने से बगावत दिल्लगी में कर सनम ही हो खुदा ये भ्रम तोड़े थे ©️Suraj Tiwari Read more
22 सफर में ज़िन्दगी से क्यों रूठा है Get link Facebook X Pinterest Email Other Apps January 26, 2025 सफर में ज़िन्दगी से क्यों रूठा हैं किताबों में इश्क़ हि भाई खुदा है उसे दुल्हन बनाना चाहता हैं किसी की शादगी पर जो फ़िदा हैं चिरागों से जलें हैं हाथ तेरे अधेरी रात में घर से जुदा हैं ©️Suraj Tiwari Read more
21.उसी की चहतो पर गीत लिखता था Get link Facebook X Pinterest Email Other Apps January 26, 2025 उसी की चाहतों पर गीत लिखता था सुबह अख़बार में तस्वीर दिखता था मुझे ही गा रहा है अब मीत मेरे मुझे ही बेदखल कर गीत छपता था अधूरे प्यार से क्या उम्मीद करते हम मुहब्बत में वफ़ा बेमोल बिकता था ©️Suraj Tiwari Read more
20हमको तुमसे प्यार हुआ दिल बच्चा है Get link Facebook X Pinterest Email Other Apps January 25, 2025 दिल में एक तस्वीर सहेजे रखखा है हमको तुमसे प्यार हुआ दिल बच्चा है उससे इजहार कभी क्यों ना कर पाऊं प्यार अगर मर्यादा में हो सच्चा हैं ©️Suraj Tiwari Read more
19इश्क पहली बार में हो मुस्कुराता नहीं Get link Facebook X Pinterest Email Other Apps January 24, 2025 मै छिपाना जानता था पर छिपाता ही नहीं इश्क़ पहली बार में हो मुस्कुराता ही नहीं थे धुरंधर महफिलों में बैठ कर कहते ग़ज़ल प्यार में श्रृगार के मै गीत गाता ही नहीं मै बताना चाहता था लड़कियों का दिल नरम यार तू उस बेवफा को क्यों सुनाता ही नहीं ©️Suraj Tiwari Read more