Posts

Showing posts from February, 2026

ग़ज़ल

 दिल में अब आरजू जगाया कर ग़म मिलें फिर भी मुस्कुराया कर लाल इतनी हुई है क्यों ऑंखें अश्क़ चश्मे से तू छिपाया कर कैद कर प्रेमियों के जोड़े को ऐ सितमगर सितम न ढाया कर भेद देने से जल गई लंका  भेदियों से बसर बचाया कर देन मॉं बाप की विरासत है बेच  कर दाग मत लगाया कर सूरज तिवारी

ग़ज़ल

 जुगनू प्रश्न उठाते थे झूठी कसमें खाते थे सूरज है नादान बड़ा  तुम जग को बतलाते थे  ग़म के काले साये में  यू मुझे ग्रहण लगाते थे चाँद सितारों की कसमें  प्रेमी नहीं निभाते थे  सूरज पर प्रश्न उठाकर  घर को रोशन करते थे  सूरज तिवारी

ग़ज़ल

जिंदगी तुझ बिन कहां आसान है रास्ते बिल्कुल सभी अंजान है मैं विरह की अग्नि में जलती रही  सहचरी हूं तब तो मिलता मान है प्राण से अब ले विदा जाने लगी राम के पद चिन्ह का बस ध्यान है छोड़ कर अब राम को तुम जा रही  राम को तुमने कहा था प्राण है   राम के आंसू कभी रुकते नहीं अग्नि में सीता जले सम्मान है  ये जगत सबको विरह देता सदा प्रेमियों को जग कहे नादान है दो घड़ी की जिंदगी में रो के गए कष्ट रघुवर ने सहा भगवान है सूरज तिवारी

Gazal

 कुछ लोग जी रहे है सहारे बगैर भी  हमने कमा लिया है इशारे बगैर भी   तस्वीर एक जिसमें मैं शामिल नहीं कभी सम्मान दे रहे वो तुम्हारे बगैर भी  प्रिए दिल निकाल हाथ पे रख दे फटाक से  क्या चाहते हैं और हमारे बगैर भी संघर्ष के घड़ी में अकेले थे ऐ खुदा  कुछ लोग हार जाते है हारे बगैर भी घुटनों में अब पड़े यू गुलामों की ही तरह  उसने लिया गुलाब न पुकारे बगैर भी  सूरज तिवारी

Gazal(जली लंका सबको खबर है)

 जली है लंका सबको ख़बर है सिया के राम मुस्काते मगर है हृदय में पीर गहरी देखो हनुमत   चलें किस पथ पे प्रभु मुश्किल डगर है सुनाओ कुछ व्यथा अब जानकी की अधूरा प्रेम पाने का सबर है  चरण में अब पड़े हनुमान बोले समंदर पार प्रभु रावण का घर है हे रघुवर तीर तरकश से निकालो  लिखा इतिहास युग युग तक अमर है सूरज तिवारी

जिंदगी की सियासत

 जिंदगी की सियासत यहां राजा के दरबारी बहुत है मरें क्यों जिंदगी प्यारी बहुत है   जहां में साथ कोई भी न देगा  यहां पर काला बाजारी बहुत है कमाते फिर रहे हो चंद रुपए कभी हँसते थे व्यापारी बहुत है दगा देती सभी को जिंदगी है   सनम मुझको भी बीमारी बहुत है यहां तो जंग के मैदान में भी अभी देखो वफादारी बहुत है सूरज तिवारी

ग़ज़ल

   चलें उल्टी हवा हर्षू तो पौधे टूट जाते है हो खाली जेब गर इंसा की रिश्ते टूट जाते है  रहे गर हौसले बुलंद तो दुश्मन खौफ खाते है दिखा दे हौसला चिड़िया तो पिंजरे टूट जाते है मोहब्बत से मना लो आप अपने खास लोगों को उदासी देख अब लम्हें सुहाने टूट जाते है पकड़ कर अंगुली जिसने हमें चलना सिखाया था बुढ़ापे में रखें गर हाथ कांधे टूट जाते है भरोसा जिन पे होता वे ही अक्सर रूठ जाते है  खुदा क्यों यूं खुली आंखों के सपने टूट जाते है सूरज तिवारी