Posts

Showing posts from August, 2025

देश भक्ति मुक्त

 झुकाते सर तिरंगा पे हमारी जान है देखो हमारे देश की गाथा अमिट पहचान है देखो कभी  झुकने न दे झंडा यही बस याद रखना है तिरंगे में लिपट कर के चलें अरमान है देखो Suraj tiwari

ख़्वाब से तू जाग आया,इस कदर तू भाग आया गजलर

ख़्वाब से तू जाग आया इस कदर तू भाग आया सोचता था जान दे दू मुफलिसी में मांग आया ज़िन्दगी घर मौत का है मोह को सब त्याग आया सोच कर खामोश हूं मै ना बदन पर दाग आया मै अधूरा गा रहा था ज़िन्दगी क्यों राग आया Suraj Tiwari

ग़ज़ल

 2122,2122 ग़ज़ल  प्यार खोया तब करूंगा राधिका जिद कब करूंगा छोड़ कर जाने लगी क्यों  कह रहा हूं लब करूंगा अब जलेगा आशियाना मै उजाला जब करूंगा  तोड़ दो रस्में मुहब्बत  क्या दुआ मैं अब करूंगा     टूटा है दिल शायरी से  मैं कमा कर सब करूंगा Suraj Tiwari

रात में नींद आती नहीं गज़ल

 यादें जब तेरी जाती नहीं  रात में नींद आती नहीं ये परिंदे कहां उड़ गये बुलबुलें अब तो गाती नहीं  हाय बैरन हुई है हवा अब खबर उनकी लाती नहीं  ज़ह्र आलूद है जब हवा तब से तितली भी आती नहीं  बोझ घर का है अब मेरे सर ज़िन्दगी मुस्कुराती नहीं  ©️Suraj Tiwari