Posts

Showing posts from June, 2026

ग़ज़ल

 जुगनू प्रश्न उठाते थे झूठी कसमें खाते थे सूरज है नादान बड़ा  तुम जग को बतलाते थे  ग़म के काले साये में  यू मुझे ग्रहण लगाते थे चाँद सितारों की कसमें  प्रेमी नहीं निभाते थे  सूरज पर प्रश्न उठाकर  घर को रोशन करते थे  सूरज तिवारी

ग़ज़ल

 ग़ज़ल  बाप के हरिक विरासत को बढ़ाऊं कैसे छोड़ के घर शहर को आज मैं जाऊं कैसे खाक होते हुए दिखा आज जो जिंदा दिल था शख़्स तो शेर था इसको यूं जगाऊं कैसे  जब अदालत में बिके न्याय खुलेआम यहाँ फिर मैं कातिल को सज़ा आज दिलाऊँ कैसे   खौफ़ बेतरह बढ़ा तीरगी का अब देखो मैं दिया रोज न आखिर मैं जलाऊँ कैसे झूठ करता है जो बे आब हमेशा सच को रूह में में आग लगी है ये बुझाऊं कैसे  सूरज तिवारी

ग़ज़ल

 ग़ज़ल वो लड़की जा रही बर्बाद करके पुरानी दोस्ती आबाद कर के बहुत खुश थे कभी हम साथ तेरे मरे जाते हैं अब फरियाद कर के सभी होंगे फना दुनिया से इक दिन तो रोना क्यों किसी को याद कर के सूरज तिवारी

ग़ज़ल

 ग़ज़ल  कुछ इस तरह से खुद को सॅंवारा कभी कभी यादों में तेरे खुद को निखारा कभी कभी खुशियों के फूल खिल गए वीरान चमन में उसने किया हमें जो इशारा कभी कभी  खा कर भी चोट खुद ही सॅंभलना पड़े यहॉं मुश्किल  से कोई देता सहारा कभी कभी करते हैं जॉं निछावर हम पर कई मगर हमने तो बस तुझे ही पुकारा कभी कभी इकरार हो न हो कोई ग़म अब हमें नज़रें उठा के देख तो यारा कभी कभी सूरज तिवारी @highlight