रक्षाबंधन का त्यौहार

 सरसी छंद 

16.11यति

पदांत 21


🔆रक्षाबंधन का त्यौहार 🔆


देख कलेंडर में इस दिन का,करते रहते वार 

देख रक्षाबंधन है भाई,बहनों का त्यौहार 


इस दिन सुबह सुबह होता है,मानो सबसे खास

भाई बहना रहते देखो,अपने बैठे पास


बहनों की थाली सजती है,बनता फिर है जाल

मम्मी पापा देख रहे है,क्या होगा अब चाल


हाथ बधी राखी पर खुश थे,चहरे पे मुस्कान

बहना को दे क्या अब भाई,रक्षा करेगा मान


डाला हाथ जेब से निकला,सौ का जब अब नोट 

चिल्लाई बहना कहती है,भैया मन में खोट


Suraj Tiwari

Comments

Popular posts from this blog

जिंदगी की सियासत

ग़ज़ल

ग़ज़ल