17.रिश्ता निभाने वाले फनकार हमारे पापा
मेरे घर के बुनियाद हमारे पापा हैं
रिश्ते निभाने वाले फनकार हमारे पापा है
मेरे जीवन का आधार हमारे पापा है
ईश्वर का दिया उपहार हमारे पापा है।।
ग़म में रहते हैं फिर भी धैर्य रखते है
बच्चो की खुशी के लिए सब से लडते है
स्वर्ग से आए फरिश्ते हमारे पापा है
मेरी खुशी के लिए कष्ट सहते
मेरे पापा हैं।।
खरीद लू कुछ भी कभी मना नहीं करते
हम सदा उनके प्यार की छाव में पलते
मेरी असफलता पे भी कंधा थपथपाते
मेरी नाकामियों पर मुस्काते मेरे पापा हैं।।
मै नकारा नालायक हूं जानते हैं
फिर भी मुझे गले लगातेमेरे पापा हैं
मुझे आगे बढ़ने हौसला देते मेरे पापा हैं
अनुशासन में रहूं ये सिखाते मेरे पापा हैं।।
©️suraj tiwari
Comments
Post a Comment